जोरदार विस्फोट के बाद चलती कार में लगी भीषण आग, तीन महिला समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Ads

जोरदार विस्फोट के बाद चलती कार में लगी भीषण आग, तीन महिला समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 12:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नरसिंहपुर। जिले हाइवे 22 पर बेलखेड़ी पावरहाउस के सामने एक चलती कार में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कार में मौजूद तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों ने कूद कर जान बचाई। कार चालक के मुताबिक सभी छिंदवाड़ा के अमरबाड़ा से शादी समारोह में शरीक होने बनखेड़ी होशंगाबाद की ओर आ रहे थे।

Read More News: उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह

तभी अचानक बेल खेड़ी के पास कार के सामने इंजन वाले पार्ट पर जोरदार विस्फोट हुआ और देखते-देखते कार में आग लग गई। जैसे तैसे कार में सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में लगातार विस्फोट की सूचना स्थानियों साली चौका पुलिस और अग्निशामक वाहन को दी।

Read More News: भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें

दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गया था। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। जिसे पुलिस की मौजूदगी में आग बुझाया गया। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।

Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा, बताई वजह