जबलपुर में 3 वर्षीय बच्चे सहित 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, आज डिस्चार्ज किए जा सकते हैं IPS अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी

Ads

जबलपुर में 3 वर्षीय बच्चे सहित 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, आज डिस्चार्ज किए जा सकते हैं IPS अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2020 / 01:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

जबलपुर । जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर इज़ाफ़ा हुआ है। जबलपुर में 3 साल के बच्चे सहित 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 147 हो गई है। जबलपुर में अब तक 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है ।

प्रशासन की तमाम कवायदों के बाद भी कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले जबलपुर में मंगलवार को एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। ऐसे में जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है । जबकि यहां कोरोना से मौत आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716 और गुजरात में 362 नए मामलों की पुष्टि, जानिए पश्चिम

मंगलवार को 4 मरीजों को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया गया है। जिससे जबलपुर में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 47 हो गई है। जबलपुर के कलेक्टर भरत यादव से मुताबिक आज (बुधवार) कई और मरीजों को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा सकती है, क्योंकि यहां बडी संख्या में मरीज कोरोना से जंग जीत रहे हैं।

ये भी पढ़ें- लॉक डाउन के दौरान रेस्त्रां, कैफे, खाने की दुकानों, चाय की दुकानों से हो सकेगी होम डिलीवरी, आदेश जारी

कलेक्टर के मुताबिक आज कोरोना से संक्रमित आईपीएस अधिकारी सहित एक तहसीलदार और कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

शीर्ष 5 समाचार