भोपाल। किसानों को मनाने के लिए बीजेपी पूरे देश में 700 प्रेस कांफ्रेंस और 100 सम्मेलन करेगी। इस सिलसिले में सोमवार को मध्यप्रदेश मे हर जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की गई। अगले दो दिन किसान जन जागरण के लिए पार्टी के बड़े नेता 7 आमसभा करेंगे।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि
15 दिसंबर को सीहोर, भोपाल, उज्जैन में किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मौजूद रहेंगे,16 दिसंबर दोनों नेता जबलपुर, रीवा के सम्मेलन में जाएंगे, 16 दिसंबर को ही ग्वालियर में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया।
Read More News: 18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की
सागर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री गोपाल भार्गव जबकि इदौर में कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा सम्मेलन को संबोधित करेंगे, दरअसल बीजेपी की योजना किसानों को स्थानीय स्तर पर ही मनाने की ताकि दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन को प्रदेश के किसानों का सहयोग न मिल पाए।
Read More News: घमासान! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?