कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद 7 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर हुए संक्रमित, हालात को देखते हुए प्रशासन की सख्ती

Ads

कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद 7 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर हुए संक्रमित, हालात को देखते हुए प्रशासन की सख्ती

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 832 नए केस सामने आए है। इसमें से इंदौर में 232 और भोपाल में 196 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, भोपाल में मंत्रालय के 15 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर वैक्सीन का डोज लगाने के बाद भी हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

Read More: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता, टीम इंडिया में आज दो बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 7 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर कोविड पॉजिटिव हुए हैं, जिन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज भी लग चुका था। इनमें हमीदिया और जेपी अस्पताल के कर्मचारी भी हैं। इंदौर में प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही मेघदूत गार्डन, नेहरू पार्क और रीजनल पार्क सुबह 9 बजे तक ही खुलेंगे।

Read More: कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री की अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला, इन शहरों में पहले ही लगाया गया है नाइट कर्फ्यू

प्रशासन और नगर निगम की टीम मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने कई लोगों पर जुर्माना लगाया और कई दुकानें सील कर दी। इंदौर कलेक्टर ने साफ कह दिया है कि जो लोग बिना मास्क घूमते नजर आएंगे उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इधर इंदौर में ही प्रशासन ने सैंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 40 से 45 करने की तैयारी कर दी है, साथ ही अस्पतालों में भी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहीं मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने के इंतजाम भी किए जा रहे है। साथ ही जबलपुर से नागपुर के बीच बसों का संचालन बंद हो सकता है। नागपुर जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Read More: सियासी सरगर्मी के बीच भाजपा को बड़ा झटका, एक साथ 27 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा