IPS Alok Sharma is Appointed as New SPG || Man's World India File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विशेष सुरक्षा समूह यानी SPG के निदेशक आलोक शर्मा का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ा दिया है। (IPS Alok Sharma is Appointed as New SPG) इस संबंध में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। डीओपीटी ने 24 जून 2026 को इसका आदेश जारी किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आदेश के अनुसार, आलोक शर्मा का बढ़ा हुआ कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, सरकार चाहे तो इससे पहले भी नया आदेश जारी कर सकती है। यह विस्तार मौजूदा सेवा नियमों में विशेष छूट देकर दिया गया है।
आलोक शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में एसपीजी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। (IPS Alok Sharma is Appointed as New SPG) एसपीजी देश की वह विशेष सुरक्षा एजेंसी है, जो प्रधानमंत्री और सरकार द्वारा निर्धारित अन्य संरक्षित व्यक्तियों की नजदीकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।
यह आदेश कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कैबिनेट की नियुक्ति समिति के सचिवालय की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रति कैबिनेट सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल का आदेश दिया। पूरे राज्य में 15 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला, प्रमोशन और नई पोस्टिंग की गई है। यह आदेश गृह विभाग ने पुलिसिंग को मजबूत करने और अलग-अलग कमिश्नरेट और जिलों में अहम खाली पदों को भरने के मकसद से एक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जारी किए। बड़े तबादलों में ग्रेटर चेन्नई पुलिस में वेलफेयर और एस्टेट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के तौर पर काम कर रहे डी कन्नन को तांबरम पुलिस कमिश्नरेट में हेडक्वार्टर और एडमिनिस्ट्रेशन का डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नियुक्त किया गया है।
तांबरम की सेंट्रल क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ए वेलमुरुगन का तबादला चेन्नई में डीजीपी के ऑफिस में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस/असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (मॉडर्नाइजेशन) के पद पर किया गया है। वहीं अनिवार्य प्रतीक्षा पर चल रहे आईपीएस अधिकारी जी स्टालिन को तांबरम पुलिस कमिश्नरेट की सेंट्रल क्राइम ब्रांच का डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी
मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की
महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया
पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद
पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’
मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार