अंबिकापुर, इंदौर। जिले के सैनिक स्कूल में एक साथ 7 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर फैलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थी। वहीं जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
Read More News: 33 जर्जर सरकारी विद्यालयों पर चलाया जाएगा बुलडोजर, प्रशासन ने जारी किया आदेश
7 अधिकारी-कर्मचारी कुछ दिन पहले सैनिक स्कूल में परीक्षा में शामिल हुए थे। इधर इंदौर में DAVV के दीक्षांत समारोह से पहले 15 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। समारोह के पहले यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। बता दें कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह में शामिल होंगी।
Read More News: सीधी हादसा…सरकार के लिए कितने सबक? विपक्ष ने पूछा- कई मौतों के बाद ही क्यों जागती है सरकार
छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 10 हजार 210 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 3 हजार 415 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3005 हो गई है।
Read More News: IBC24 की पड़ताल: ‘एमपी अजब है सबसे गजब है’…लापता हुए 17 गांव, देखिए पूरी रिपोर्ट