7 साल की बच्ची से चाचा ने की दरिंदगी, हत्या के बाद शव के साथ किया रेप, कुएं में मिली लाश

Ads

7 साल की बच्ची से चाचा ने की दरिंदगी, हत्या के बाद शव के साथ किया रेप, कुएं में मिली लाश

  •  
  • Publish Date - March 18, 2020 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली दरिंदगी की खबर सामने आई है। रिश्ते में चाचा लगने वाले नाबालिग ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर ने पहले बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किया।

Read More News: कोरोना वायरस: अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने किया #SafeHandsChallenge…

इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद भी नाबालिग ने घर में तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक कर फरार हो गया। वहीं अब पुलिस ने बच्ची की लाश कुएं से बरामद की है।

Read More News: पूर्व मंत्री और कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी के बंगले में लगी आग…

जानकारी के अनुसार यह मामला सीतापुर थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पूछताछ में आरोपी ने वारदात का खुलासा किया है। इधर मासूम के साथ दरिंदगी के बारे में पता चलते ही लोगों को गुस्सा बढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने लोगों को कार्रवाई करने की समझाइश दी है। पुलिस नाबालिग को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगी रोक, केवल पुजारी कर सकेंगे पूजा