इंदौर। जिले में आज 91 नए पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं। इंदौर में कुल मरीज़ों की संख्या 2107 पहुंच गई है। इंदौर में तीन और मौत की भी पुष्टि की गई है। इंदौर जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 95 हो गया है। MGM मेडिकल कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर नए मामलों की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा और सिगरेट जब्त,…
इंदौर संभाग में अंतर्गत नीमच जिले में कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नीमच में मरीज़ो की संख्या 38 हो गई है। नीमच कलेक्टर नेनए मामलों की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- उज्जैन से 16 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, ग्वालियर में फिर बढ़े दो पॉजिट…
इससे पहले बुधवार सुबह की को डो मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 4 हजार 4 पहुंच गई है। प्रदेश में में अब तक कोरोना से 228 मरीजों की मौत हुई है, और 1 हजार 8 सौ 60 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 2016 पहुंच गई है। जबकि 92 की मौत हुई है, वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 926 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल बोले प्रदेश में नमक की कमी नहीं, कालाबाजारी और अफवा
प्रदेश की राजधानी भोपाल में 804 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 460 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इंदौर भोपाल के बाद तीसरा नंबर उज्जैन का है। जहां कुल केस 264 है…यहां अब तक 45 की मौत हुई है, जबकि 106 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में 147 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 8 की अब तक मौत हुई है। वहीं खंडवा में 79 और धार में 86, रायसेन में कोरोना के 65 केस सामने आ चुके हैं।