देवास। मध्यप्रदेश में एंटी माफिया अभियान के तहत बदमाशों के अवैध कब्जे पर कार्रवाई जारी है। देवास जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम आज बदमाश भगवान सिंह के अवैध कब्जे पर कार्रवाई की है।
Read More News: मोदी और योगी की तस्वीर के साथ किया विदेशी कंपनी के मोबाइल का विज्ञापन, मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
भारी दल बल के साथ पहुंची टीम ने आरोपी के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि गांजा, शराब तस्कर बदमाश के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज है। वहीं अब ऐसे आरोपियों को चिन्हीत कर एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा?
आरोपी भगवान सिंह का मकान पिछड़ी बस्ती महाकाल कालोनी में स्थित है। उसे चिन्हीत करने के बाद संयुक्त टीम ने आज कार्रवाई कर रही है। आरोपी अभी जेल में अपने जुर्म की सजा काट रहा है।
Read More News: ‘लव जिहाद’ कानून का कोड़ा तैयार! कांग्रेस ने पूछा- धर्मांतरण के तो खिलाफ हैं, लेकिन नए कानून की आखिर क्या जरुरत क्या थी?