छतरपुर। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर बीजेपी ने सोमवार के अपने सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बुंदेलखंड के छतरपुर में होने वाली संकल्प यात्रा स्थगित कर दी गई है तो सात संसदीय क्षेत्रों में होने वाली मीडिया कार्यशाला भी स्थगित कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:एक तरफ ‘चौकीदार चोर है’…तो दूसरी तरफ ‘मैं भी चौकीदार हूं’ मुहिम की शुरूआत, चौकीदार पर
इसके साथ ही दोपहर में होने वाली युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी स्थगित की गई है। सोमवार शाम को होने वाले पर्रिकर के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ कई नेता गोवा जाएंगे।
ये भी पढ़ें:सीएम कमलनाथ ने जनसभा को किया संबोधित, 3 महीने के कार्यकाल की गिनाई
लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार की शाम निधन हो गया। मनोहर पर्रिकर 63 साल के थे। पर्रिकर के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। पर्रिकर का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ आज शाम 5 बजे को अंतिम संस्कार होगा