सिंधिया समर्थक सभी विधायक 3 विशेष विमानों से पहुंचेंगे राजधानी, स्पीकर को सौंपेंगे इस्तीफा,एयरपोर्ट से विधानसभा तक कड़ी सुरक्षा

Ads

सिंधिया समर्थक सभी विधायक 3 विशेष विमानों से पहुंचेंगे राजधानी, स्पीकर को सौंपेंगे इस्तीफा,एयरपोर्ट से विधानसभा तक कड़ी सुरक्षा

  •  
  • Publish Date - March 13, 2020 / 06:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायक आज बेंगलुरू से भोपाल पहुंचेंगे। तीन विशेष विमान से करीब 1 बजे सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पढ़ें- भाजपा प्रवेश के बाद सिंधिया का आवभगत, शिवराज के यहां डिनर के बाद अब…

पढ़ें- राजधानी में गुंडागर्दी, मरीन ड्राइव के पास 4 युवकों ने युवक को पीटा, युवती से भी की बदसलूकी.. वीड…

विधानसभा अध्यक्ष के सामने सभी विधायक अपना इस्तीफा सौंपेंगे। सभी विधायकों को स्पीकर ने नोटिस जारी कर स्वयं हाजिर होने के निर्देश जारी किए थे। 

पढ़ें- कोरोना को लेकर सीएम बघेल ने की आपात बैठक, केंद्र की एडवाइजरी के अनु…

विधायकों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से विधानसभा तक कई जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई हैं। मंत्रियों और विधायकों के गनमैन को भी एयरपोर्ट भेजा गया है।

पढ़ें- डॉक्टर मर्डर केस के चारों आरोपी 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पुरानी रंज…

बता दें सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। तब से ये सभी बेंगलुरू के एक होटल में रूके थे। आज सभी की वापसी हो रही है।