अमित शाह का बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत,कार्यकर्ताओं को कहा-लोकसभा के लिए कस लें कमर
अमित शाह का बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत,कार्यकर्ताओं को कहा-लोकसभा के लिए कस लें कमर
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट तक एक बाइक रैली निकाली और उनका भव्य स्वागत किया। भाजयुमो के कार्यकर्ता सभी 16 मंडलों से मंडल प्रभारियों के साथ ये रैली निकाली गई।
रायपुर में #BoothKaryakartaSammelan को संबोधित कर रहे हैं @AmitShah https://t.co/hDmfuuzyv6
— IBC24 (@IBC24News) March 7, 2019
अमित शाह के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इस बाइक रैली की अगुवाई करते हुए अमित शाह एयरपोर्ट से रायपुर के इनडोर स्टेडियम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इनडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पढ़ें-अडाणी ग्रुप करेगा बिलासपुर और कोरबा में प्राकृतिक गैस सप्लाई, एलपीजी से होगी सस्ती
जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नो लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। इस सम्मेलन में शामिल होने के बाद अमित शाह बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे।

Facebook


