भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना इलाके में कल देर शाम एक आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। करीब 20 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आचारपुरा पंचायत के ग्राम पतलोन में स्थित आइस फैक्ट्री में शाम करीब 4 बजे गैस रिसाव से लोगों को जलन व घुटन की शिकायत होने लगी।
Read More News: सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर, कमिश्नर, डीआईजी समेत मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कारखाना बंद होने पर तत्काल फैक्ट्री मालिक एजाज मियां को बुलाया। साथ ही नगर निगम के फायर फाइटरों की भी मदद ली गई।
फैक्ट्री खोल कर सिलेंडर का वाल्व बंद किया गया। साथ ही रिसाव रोकने के लिए पानी का स्प्रे भी नगर निगम के फायर फाइटरों ने किया। प्रशासन ने अमोनिया गैस का रिसाव खत्म करने के लिए भेल के कर्मचारियों की मदद भी ली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया गया। साथ ही आसपास रहने वाले पांच परिवारों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3 हजार से कम, आज 6 संक्रमितों की मौत
हालात पूरी तरह काबू में हैं। एहतियात के तौर पर गांव में डाक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि आइस फैक्ट्री बीते डेढ़ साल से बंद पड़ी हुई है। बिजली बिल बकाया होने के कारण इसे विद्युत विभाग ने सील कर दिया था।
Read More News: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग