रायपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन, विभाग ने आज ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ के रूप में मनाया। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में अधिकारी/कर्मचारियों को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) संजय शर्मा ने शपथ दिलाई।
Read More News: कोल इंडिया लिमिटेड प्रदेश के इस शहर में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट, इधर नकली रेमडेसिविर मामले में जसमीत मोखा, सोनिया खत्री को भेजा गया जेल
इधर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कोविड 19 के सभी सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुए अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली। इस दौरान किसी भी प्रकार की गैदरिंग का आयोजन नहीं किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह,सचिव रिमिजियुस एक्का,उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल,डॉ संतोष देवांगन, अवर सचिव आलोक कुमार वास्तव एवं प्रणव कुमार वर्मा सहित आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने कक्ष में ही शपथ ली।
Read More News: सीएम योग से निरोग कार्यक्रम में करेंगे संवाद, रविशंकर, योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव का होगा उद्बोधन, कल आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ लेंगे कर्मचारी
शपथ में कहा कि ‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। ’’
Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान
ज्ञात हो कि आंतकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आम जनता को हो रहे कष्टो, तथा आंतक/हिंसा से राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकुल प्रभाव से आम लोगों विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है।