रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा तय नियमों का सम्पूर्णता के साथ पालन करें। आम नागरिक भी नियमों के तहत घर से बाहर नहीं निकले। देश और प्रदेश में आवश्यक सामानों की कमी नहीं है।
Read More News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रका
कुछ लोग डरकर सामानों को इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है। आप ऐसे बिल्कुल नहीं करें। हम सब लगातार संयम और अनुशासन का परिचय दें। निश्चय ही इस चुनौती से हम सब पार पा लेंगे।
Read More News: ट्रेनों की कैंसलेशन अवधि में इजाफा, अब 14 अप्रैल तक रद्द रहेंगी सभी रेल गा
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसका असर दिख रहा है। वहीं घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। सरकार ने कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, कुल 3 पॉजिटिव, 49 सैंपल का