छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने के लिए भूपेश सरकार ने पिछले एक साल में दिए 850 करोड़ रुपए, सीएम बघेल ने दी जानकारी

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने के लिए भूपेश सरकार ने पिछले एक साल में दिए 850 करोड़ रुपए, सीएम बघेल ने दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - April 10, 2021 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

रायपुर: कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना नियंत्रण के विभिन्न उपायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न मदों से 853 करोड़ रुपए पए से अधिक राशि का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले से अपील की है कि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करें। शासन -प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ संसाधनों की व्यवस्था और मानीटरिंग करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Read More: कोरोना काल में भी रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था डांस बार, पुलिस ने ठुमके लगा रही चार युवतियों सहित पांच को किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष में कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से समस्त 28जिलों को  73.53 करोड़ रुपए पये आवंटित किए गये हैं ।इसके अलावा 300 करोड़ रुपए .जांच, दवा तथा अन्य उपभोग्य सामग्रियों के लिए ,192करोड़ रुपए, स्टेट डिजास्टर रिलीफ़ फंड, 185 करोड़ रुपए .नाबार्ड सहायता ,25करोड़ रुपए .लोक निर्माण विभाग,78करोड़ रुपए .केंद्र-राज्य शामिलाती सहायता के शामिल हैं।इस प्रकार जांच से लेकर कोविड अस्पतालों के विकास तक ,मरीजों की देखभाल ,दवा ,पोषण से लेकर मैदानी व्यवस्थाओं तक सभी कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यसचिव यथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)को निर्देश दिए हैं कि वे निरंतर मॉनीटरिंग करें । नियंत्रण और राहत के उपाय युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किए जाएं। मैदानी स्तर पर पूर्ण सख्ती हो लेकिन जनता को सहानुभूति, सद्व्यवहार तथा सहयोग के साथ ही परिस्थितियों का सामना करने को तैयार किया जाए।सतत जनजागरण से  संक्रमण की रोकथाम की जाए।

Read More: कोरोना ने ले ली एक और बॉलीवुड एक्टर की जान, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘आंटी नंबर 1’ सहित 300 से अधिक फिल्मों में किया था काम