विकास की बयार लेकर आई भूपेश सरकार, मल्टीलेवल पार्किंग और ऑक्सीजोन का किया निर्माण

Ads

विकास की बयार लेकर आई भूपेश सरकार, मल्टीलेवल पार्किंग और ऑक्सीजोन का किया निर्माण

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 03:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जनसंख्या 20 लाख को पार कर गई है। राजधानी होने के कारण देश और प्रदेश के कोने-कोने से हज़ारों लोग रायपुर पहुंचते हैं। इस स्थिति में राजधानी वासियों के साथ -साथ इन लोगों को भी बेहतर सुविधाएं देना छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर नगर निगम का काम है। इसलिए सरकार और रायपुर नगर निगम के बेहतर प्रयास से करोड़ों रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट से लगी ज़मीन पर ऑक्सीजोन और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है। जिसका फ़ायदा आज इन लोगों को मिलता हुआ दिख रहा है।

Read More News: लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

राजधानी के लिहाज़ से रायपुर में जो सुविधाएं होनी चाहिए वह अब तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बनने के बाद न केवल राजधानी बल्कि राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। राजधानी बनने के बाद रायपुर में सबसे ज़्यादा समस्या ट्रैफ़िक की देखने को मिली है कई बाज़ारों और सरकारी कार्यालयों के पास पार्किंग नहीं होने के कारण लोग अपनी कार सड़कों पर रख देते हैं जिसके कारण ट्रैफ़िक जाम की स्थिति निर्मित होती है और लोगों का समय बर्बाद होता है।

Read More News: किसान आंदोलन के बीच संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई

23 करोड़ रुपया की लागत से रायपुर कलेक्ट्रेट से लगी ज़मीन पर छह मंज़िला मल्टी लेवल पार्किंग बनायी गई है। जहां 700 से ज़्यादा कार पार्किंग किए जा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में पार्किंग में ही सबसे ऊपर फ़्लोर में रेस्टोरेंट संचालित होंगे। एटीएम की सुविधाएं भी संचालित की जाएगी इसके निर्माण से कलेक्ट्रेट कार्यालय एसपी, ऑफिस शहीद वीर नारायण कॉम्प्लेक्स जिला पंचायत संस्कृति विभाग गांधी उद्यान रजिस्ट्री कार्यालय जैसे अन्य जगहों इससे आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी इस मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुभारंभ पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने किया।

Read More News: इंस्टाग्राम भारत में कर रही है ‘इंस्टाग्राम लाइट’ का परीक्षण.. जानिए क्या है ये

बहुत जल्द इस पार्किंग का लाभ शहर की जनता को मिलने वाला है। दौड़ती भागती ज़िंदगी में राजधानी वासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रायपुर नगर निगम काम कर रही है कलेक्ट्रेट से लगी 18 एकड़ ज़मीन पर खूबसूरत आक्सीजोन का निर्माण कराया गया है। पिछले दिनों इस ऑक्सीजन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। करीब 11 करोड़ की लागत से बने इस ऑक्सीजोन से नगरवासी अब बीच शहर में शुद्ध आबो-हवा के साथ सैर और भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। इस ऑक्सीजोन में 12 एकड़ में अब तक 4 करोड़ रूपए की राशि खर्च कर 75 प्रजातियों के 4 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं।

Read More News: महाराष्ट्र में भाजपा के 10 विधायक पार्टी से असंतुष्ट, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष का 

इस ऑक्सीजोन के बनने से शहर के पर्यावरण में सुधार के साथ ही युवाओं, बुजुर्गो बच्चों सहित शहरवासियों को सुबह-शाम सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। ऑक्सीजोन में प्रदेश के वनों में पाये जाने वाली वृक्षों की प्रजातियों के पौधे भी रोपे गए हैं पुराने वृक्षों को बचाकर रखा गया है। ऑक्सीजोन में बच्चों के खेलने के लिए झूले, फिसलपट्टी और ओपन एयर जिम के उपकरण लगाए गए हैं यहां हरियाली दिखने लगी है और पक्षी तथा तितलियां बड़ी संख्या में अपना बसेरा बनाने लगे हैं।ऑक्सीजोन में लॉन विकसित किए गए हैं और छोटा गुलाब गार्डन भी लगाया गया है मॉर्निंग और इविनिंग वाक के लिए ऑक्सीजोन में 3 किलोमीटर से अधिक लम्बाई में पाथवे और पगड़ंडियां तैयार की गई हैं।

Read More News:  EOW ने करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के मामले में दर्ज की FIR, लोन के लिए जमा कंपनी के दस्तावेज निकले फर्जी

इसके अलावा यहां दो वाटर बॉडी है, जिसमें से एक प्राकृतिक और दूसरी निर्मित की गई है बारिश का पानी चैनल से होकर इसमें इकठ्ठा होता है और इससे पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई है यहां एक प्राकृतिक वाटर फॉल भी बनाया गया है। जो रात में लाईट्स में बड़ा सुन्दर दिखता ह यहां बांस निर्मित 8 पगौडा बनाए गए हैं ऑक्सीजोन में आम, जामुन, सीताफल, आंवला तथा अमरूद जैसे फलदार वृक्ष और तितलियों को आकर्षित करने के लिए जारूल, अमलतास, कचनार, मौलश्री, आकाशनीम जैसे फूलदार पौधे लगाए गए हैं यहां 503 पुराने वृक्षों को संरक्षित किया गया है और पार्किंग पाथवे वाटर बॉडी में आने वाले पेड़ों को भी नहीं काटा गया है। निश्चित रूप से मल्टीलेवल पार्किंग और ऑक्सीजोन रायपुर की आवश्यकता थी जिसे भूपेश सरकार और नगर निगम ने पूरा किया है आक्सीज़ोन शहरवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी और मल्टी लेवल पार्किंग ट्रैफ़िक जैसी समस्या से समय को ख़राब नहीं होने देगी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/gdXLBvRXA00″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>