ग्वालियर। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला ग्वालियर का है। जहां घायलों का इलाज हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
Read More News: चुनावी सभा में खाली कुर्सी देख पूर्व सीएम उमा भारती हुई नाराज, आयोजकों को लगाई फटकार
दअरसल ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र के रावत बनवारी गांव में देर शाम समाज के दो पक्षों में खेत में रास्ता बनाकर ट्रैक्टर निकालने के चलते खूनी संघर्ष हो गया। हमलावर राजेश उर्फ भगत सिंह रावत ने अपने परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर मलखान रावत के परिवार पर बंदूक और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप
गोलियां चलाकर खूनी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की गोली लगने से उदल रावत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका जेएच हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं
हमले में घायल बुजुर्ग मलखान रावत का कहना है कि हमलावरों को कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव का संरक्षण प्राप्त है और उन्हीं ने उनको बंदूक उपलब्ध कराई है। जिसके चलते इलाके मैं हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयाश का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
Read More News: चुनावी सभाओं में कोरोना गाइड का उल्लंघन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने 9 कलेक्टरों और एसपी को भेजा नोटिस