मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने बृजमोहन, चुन्नीलाल और प्रेमप्रकाश रवाना, रमन गुरुवार को जाएंगे

Ads

मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने बृजमोहन, चुन्नीलाल और प्रेमप्रकाश रवाना, रमन गुरुवार को जाएंगे

  •  
  • Publish Date - May 29, 2019 / 03:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं की रवानगी का सिलसिला शुरु हो गया है। बुधवार की शाम महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और प्रेम प्रकाश पांडे दिल्ली रवाना हुए।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक गुरुवार सुबह की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनकी बस्तर में बैठक पहले से ही तय है।

यह भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी की ताजपोशी में शामिल नहीं होंगे सीएम भूपेश बघेल, जानिए क्या है वजह 

गौरतलब है कि बीजेपी के प्रचंड बहुमत से जीत कर आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर एनडीए सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को नई दिल्ली में होगा।