नकली चांदी की सिल्ली थमाकर ठगता था सराफा कारोबारियों को, अमिताभ की इस फिल्म में लगा चुका है लाखों रुपए

Ads

नकली चांदी की सिल्ली थमाकर ठगता था सराफा कारोबारियों को, अमिताभ की इस फिल्म में लगा चुका है लाखों रुपए

  •  
  • Publish Date - March 4, 2019 / 03:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर। कई सराफा दुकानदारों को नकली चांदी की सिल्ली थमाकर असली चांदी के बर्तन ठगने वाले शातिर ठग को रायपुर पुलिस ने गुजरात के गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए ASP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि 63 वर्षीय आरोपी अमृत लाल सोनी सराफा कारोबारियों को धोखे से नकली चांदी बेचकर बदले में असली चांदी के बर्तन खरीदता था।

इसके लिए वह कारीगरों से तांबे की सिल्ली के उपर चांदी की परत चढ़वाता था। अमृत लाल ने कुछ दिनों पहले सदर बाजार के निरंजन ज्वेलर्स में ठगी की थी। जिसके वीडियो फुटेज और अन्य जानकारी पर उसे गुजरात के पाटन से गिरफ्तार किया गया।

एयर इंडिया ने 4 कर्मचारियों पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई, फ्लाइट में करते थे ऐसा काम 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के अनुसार वह अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म खुदा गवाह में भी लाखों रुपए लगा चुका है। सालों बाद पैसे की तंगी और कर्ज में डूबे आरोपी ने ठगी का रास्ता अपना लिया।