कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, पूरा मंत्रिमंडल है इस्तीफे को तैयार

Ads

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, पूरा मंत्रिमंडल है इस्तीफे को तैयार

  •  
  • Publish Date - June 29, 2019 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 29 में से 28 सीटों पर मिली हार के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हार की जिम्मेदारी सभी नेताओं की
है, संगठन में बड़े बदलाव की जरूरतबताते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष बदले तो मध्यप्रदेश में भी बदलाव होगा।

ये भी पढ़ें- मकान से घमासान, पिछले 5 सालों से है खतरनाक घोषित, तोड़ने के लिए भेज…

हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कमलनाथ कैबिनेट इस्तीफा देने को तैयार है। हाईकमान चाहे तो नए सिरे से मंत्रिमंडल बना सकता है। हाईकमान के निर्देश का पालन करने को समस्त मंत्री तैयार है ।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री ने कहा- 5 साल का समय अगर मिला, तो अगली बार बनेगी कांग्…

मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आकाश विजयवर्गीय के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। बैट कांड को लेकर सज्जन सिंह ने कहा कि बीजेपी में दो तरह के गुट कर रहे काम काम एक विजयवर्गीय तो दूसरा मालिनी गौड़ का । कैलाश विजयवर्गीय की जूते वाली वायरल फोटो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम पिता ने पुराने दौर में किया उसी काम को आकाश विजयवर्गीय आगे बढ़ा रहे हैं। सज्जन सिंह ने बीजेपी पर मध्यप्रदेश में तालिबानी संस्कृति लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसमें कामयाब नहीं हो पाएगी।

ये भी पढ़ें- निगमकर्मियों की बैट से पिटाई के बाद बीजेपी विधायक बोले- गुस्से में …