मध्यप्रदेश में गुंडों के खिलाफ अतिक्रमण तोड़ो अभियान, हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, मकानों को किया जमींदोज

Ads

मध्यप्रदेश में गुंडों के खिलाफ अतिक्रमण तोड़ो अभियान, हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, मकानों को किया जमींदोज

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 03:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गुंडों के खिलाफ अतिक्रमण तोड़ो अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज इंदौर में हिस्ट्रीशीटर और बदमाश के अवैध कब्जों पर कार्रवाई हुई है।

Read More News:  मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 2149 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1323 डिस्चार्ज

जानकारी के अनुसार नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अरुण वर्मा, मनोहर वर्मा और लकी वर्मा के अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। टीम ने मालीपुरा पर बने 2 मकानों को जमींदोज किया। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 अपराध दर्ज है।

Read More News: ‘छठ पूजा’ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर AIBOC ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार, कही ये बड़ी बात

बता दें कि हाल ही में कंप्यूटर बाबा द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार देर शाम उन्हें केंद्रीय जेल से रिहा हुए। इधर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अवैध कब्जाधारियों की लिस्ट बनाकर अब कार्रवाई कर रही है।

Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति