अपहरण और हत्या के आरोपी की मौत का मामला, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, शुरू हुई न्यायिक जांच

Ads

अपहरण और हत्या के आरोपी की मौत का मामला, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, शुरू हुई न्यायिक जांच

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक आरोपी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद आज से मामले की न्यायाकि जांच शुरू हो गई है। जेएमएफसी न्यायाधीश उमेश कुमार सोनी मामले की न्यायायिक जांच शुरू हो गई।

Read More News: सीएम- पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे धुंआधार प्रचार, PCC चीफ करेंगे ओंकारेश्वर के दर्शन तो CM शिवराज बैंठेगे मौन व्रत पर

बता दें कि आरोपी मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक मोनू विश्वकर्मा पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया था, जिसक चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।

Read More News: उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी ताकत, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

यह है पूरा मामला

13 साल के नाबालिग का अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोनू विश्वकर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ने लगी थी​, जिसके बाद उसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान आरोपी मोनू विश्वकर्मा की मौत हो गई। मोनू विश्वकर्मा की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने की है।

Read More News: उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया : पीडीएम, मरियम नवाज का आरोप-आपसे सवाल करो तो सेना के पीछे छिप जाते हो

वहीं दूसरी ओर पुलिस कस्टडी में आरोपी मोनू विश्वकर्मा की मौत होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं।

Read More News: जय विलास पैलेस के गेट के बाहर कांग्रेस देगी मौन धरना, किसान की मौत के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन