बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के डिंडो पुलिस चौकी के चेरा में गांव के दबंगों ने पंडो जनजाति के 6-7 लोगों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सरकारी बांध से मछली पकड़ी थी।
Read More News: Exclusive: मेडिकल यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा! हटाई गई परीक्षा नियंत्रक को फिर किया बहाल
गांव के बीच में पंचायत लगाकर ग्रामीणों से मारपीट का वीडियो सामने आने पर मामले का खुलासा हुआ। सरक्षित पंडो जनजाति के लोगों के साथ मारपीट विचलित करने वाली हैं। पंडो लोगों ने 19 जून 2021 को सरकारी बांध से मछली पकड़ कर खाई थी।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GVYSB7JaB5Y” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
Read More News: जंगल, नदी, नाले और पहाड़ को पार कर ग्रामीणों को ना सिर्फ टीके लगा रहे, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी
नाराज दबंगों ने गांव में पहले पंचायत बुलाई। इसमें गांव के सरपंच का पति भी शामिल रहा। सभी लोगों ने मिलकर बेरहमी से ग्रामीणों को पीटा। दबंग एक-एक कर पेड़ के सामने खड़ाकर डंडे से पीटते गए। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद दबंगों पर कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं दिनदहाड़े घटना से पुलिस का अनजान होना, सवाल खड़ा करता है।
Read More News: महावैक्सीनेशन अभियान में अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे मंत्री, टीकाकरण अभियान को मिला कांग्रेस का समर्थन