रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 56 अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम शामिल है। यह आदेश अटल नगर स्थित महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।