Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर स्क्वाड से बाहर, हर्षित-नीतीश भी चोटिल

Ads

Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर टेस्ट स्क्वाड से बाहर, हर्षित-रेड्डी भी चोटिल

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 03:45 PM IST

Washington Sundar Injury: श्रीलंका दौरे से पहले इंडिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज आलराउंडर टेस्ट स्क्वाड से बाहर, हर्षित-नीतीश भी चोटिल /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए
  • नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
  • जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे

नई दिल्ली। Washington Sundar Injury: ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) श्रीलंका (India vs Sri Lanka Test Series) के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है।

India vs Sri Lanka Test Series भारत अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां वह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया कि पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद ही वाशिंगटन (Washington Sundar Injury) दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान इस स्पिनर के पैर में चोट लग गई थी।

बुमराह और साई सुदर्शन पर अपडेट

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करेंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जल्द ठीक होने की संभावना है। (India vs Sri Lanka Test Series)

 

ये भी पढ़ें

वॉशिंगटन सुंदर पहला टेस्ट क्यों नहीं खेलेंगे?

इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी पैर की चोट के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब होगा?

पहला टेस्ट 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा।

क्या नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पूरी तरह फिट हैं?

नहीं, दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

जसप्रीत बुमराह कब टीम से जुड़ेंगे?

बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।

क्या वॉशिंगटन सुंदर दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं?

यदि वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी संभव है।