रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव आज सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चंदन यादव कांग्रेस सरकार के ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कुछ नहीं बोले।
Read More News: ‘गोधन न्याय योजना’ बना आय का जरिया, वर्मीकंपोस्ट बेचकर गौठान समिति को 28 हजार रुपए की आमदनी
सवाल पर इतना कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मेरा काम संगठन को मजबूत करना है। बता दें कि डॉ. चंदन यादव आज राजीव भवन में संगठन नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 12 से 13 दिसंबर तक आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं राजीव भवन में आयोजित बैठक में संगठनों से चर्चा करेंगे।
Read More News: आखिर ये ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का बतंगड़ क्या है? सीएम बघेल के बयान के बाद इस चर्चा पर विराम लगेगा या इसे मिलेगी नई हवा
14 दिसंबर सोमवार को सुबह 9 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर से सुकमा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सुकमा में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भाग लेंगे।
Read More News: पन्ना टाइगर रिजर्व में लौटी रौनक, बाघिन ने 21 शावकों को दिया जन्म
दोपहर 01: 30 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे सुकमा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 07रू30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये होंगे।
Read More News: आखिर ये ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का बतंगड़ क्या है? सीएम बघेल के बयान के बाद इस चर्चा पर विराम लगेगा या इसे मिलेगी नई हवा