Kerala Latest News | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Kerala Latest News केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना की शुरुआत (Kerala Free Bus Travel Scheme) हो गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत कोल्लम में एक सरकारी बस में काफी भीड़ थी, जहां महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णा (Bindu Krishna) भी मौजूद थीं। इसी बीच बस में मौजूद एक यात्री के हाथ गर्म खीर से भरा बर्तन फिसल गया और खीर मंत्री बिंदु कृष्णा पर गिर गई।
Kerala Women Free Bus Travel घटना के बाद कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूद लोगों को स्थिति संभाली और मंत्री की मदद की। यह घटना तब हुई जब मंत्री ‘प्रियदर्शनी’ योजना को लागू करने के सिलसिले में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रही थीं। इस योजना के तहत राज्य भर में सामान्य KSRTC बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
आपको बता दें कि मंत्री का स्वागत करने के लिए बस में चढ़े समर्थक यात्री के दौरान उन्हें खिलाने के लिए खीर लाए थे। खचाखच भरी बस में भारी भीड़ के बीच, मिठाई वाला बर्तन गलती से मंत्री से टकरा गया, जिससे खीर उनके सिर और कपड़ों पर गिर गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बिंदु कृष्णा को अपने बालों और कपड़ों से खीर को साफ करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके साथी उन्हें साफ-सफाई में मदद करने के लिए आगे आते हैं।
केरल में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ के शुभारंभ के दौरान एक अजीब घटना हो गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री Bindu Krishna कोल्लम में भीड़भाड़ वाली केएसआरटीसी बस में यात्रा कर रही थीं !!
तभी समर्थकों द्वारा बांटी जा रही गर्म खीर (पायसम) गलती से उनके सिर और कपड़ों… pic.twitter.com/ywsAGYo1Ow
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 16, 2026