छत्तीसगढ़ शासन का सचित्र कैलेंडर बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां से कर सकते हैं प्राप्त

Ads

छत्तीसगढ़ शासन का सचित्र कैलेंडर बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां से कर सकते हैं प्राप्त

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 09:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर। राज्य शासन के सचित्र कैलेण्डर 2021 शासकीय मुद्रणालय इंद्रावती भवन के पीछे एमिनिटीज ब्लॉक, नवा रायपुर में शासकीय, अर्धशासकीय और जनसामान्य को बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार, भूमि खरीदी बिक्री के मामले में निजी फर्म को

सचित्र कैलेण्डर का मूल्य 50 रु है। सभी शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाएं सचित्र कैलेण्डर की राशि चालान द्वारा कार्यालय संचालक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री के मुख्य शीर्ष “0058-मुद्रण तथा लेखन सामग्री (डी) अन्य प्राप्तियां” में चालान की मूल प्रति जमाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- केबल कार चलाने की योजना को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, कहा- इंदौर बनेगा