शहडोल जिला अस्पताल में नहीं थम रहीं बच्चों की मौत, दो और मासूमों ने तोड़ा दम, अब तक 23 ने गंवाई जान

Ads

शहडोल जिला अस्पताल में नहीं थम रहीं बच्चों की मौत, दो और मासूमों ने तोड़ा दम, अब तक 23 ने गंवाई जान

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 04:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल के जिला अस्पताल में बच्चों के मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। एसएनसीयू व पीआईसीयू वार्ड में आज फिर दो मासूमों की मौत हो गई। बात दें कि बीते 17 दिनों में 23 बच्चों की मौत हो गई है।

Read More News: आज चुनाव हो जाए तो भाजपा तीन-चौथाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह

जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के चंदनिया की 4 माह और सेमहरिया देवगई की 3 माह की बच्ची की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों की क्लास लगाई थी। बावजूद मौत का मामला थम नहीं रहा है। इस दौरान मौत के आंड़कों को छुपाने का भी खुलासा हुआ था ।

Read More News: आप पाकिस्तान से चीनी और प्याज खरीदते ही हैं, अब किसान भी पाकिस्तान से आने लगे? सीएम उद्धव ठाकरे

इधर मुख्यमंत्री शिवराज ने भी मामले में जांच के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक न किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट सामने आई और न ही जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई है। बल्कि मासूमों की मौत दिन-ब दिन बढ़ती जा रही है। आज सामने आए दो मौतों को लेकर अस्पताल प्रबंधन एक बार फिर से चुप्पी साधा हुआ है।

Read More News: सात समंदर पार पहुंची भूपेश सरकार के दो साल की सफलता की कहानी, अमेरिका में भी जमा छत्तीसगढ़ की वर्चुअल