देश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, राजधानी भोपाल में हजारों लोगों को दिया जाएगा डोज

Ads

देश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, राजधानी भोपाल में हजारों लोगों को दिया जाएगा डोज

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 03:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल और एक निजी अस्पताल में अगले हफ्ते 2 से 3 हजार लोगों पर कोरोना की कोवैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया ने भोपाल के हमीदिया और एक निजी अस्पताल सहित देश के 23 संस्थानों में इसकी मंजूरी दे दी है।

Read More News:  जीरम मामले में NIA की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- न खुद जांच कर रही है और न हमें जांच करने दे रही

देशभर में इस वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल 23 संस्थानों में 28500 लोगों पर होगा। तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल प्रत्येक वालेंटियर को कोवैक्सीन के दो डोज लगाए जाएंगे। प्रत्येक डोज 0.5 एमएल का होगा। ट्रायल में शामिल व्यक्ति को कोवैक्सीन का पहला डोज दिए जाने के 28वें दिन दूसरा डोज दिया जाएगा।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1842 नए संक्रमितों की पुष्टि

ट्रायल में शामिल वालेंटियर की सेहत की जांच टीका लगाए जाने के बाद 7 से 15 दिन के अंतराल में अगले तीन महीने तक की जाएगी। लेकिन, टीका लगाने से पहले संबंधित वाॅलेंटियर का कोविड टेस्ट और एंटी बॉडी टेस्ट भी कराया जाएगा।

Read More News: पीएम मोदी ने भारत की वैक्सीन की रणनीति की समीक्षा, मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

18 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा, किशोर शामिल नहीं होगा। क्लीनिकल ट्रायल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार कोवैक्सीन 18 साल से 99 साल तक के स्वस्थ महिला-पुरुष को उसकी सहमति लेकर लगाई जाएगी। भारत भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की कोवैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। यह ट्रायल 1100 लोगों पर हुआ था। पहले चरण के ट्रायल में वैक्सीन का डोज और दूसरे चरण के ट्रायल में उसकी प्रभावशीलता को जांचा गया है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में गर्भवती महिलाएं भी बतौर वाॅलेंटियर वैक्सीन नहीं लगवा सकेंगी।

Read More News:  GST इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की GST चोरी के मामले में कोयला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार

इन शहरों के अस्पतालों में होगा ट्रायल

भोपाल (मध्यप्रदेश), अहमदाबाद (गुजरात), कांचीपुरम, चेन्नई (तमिलनाडु), जाजपुर (ओडिशा), कामरूप (असम), मुंबई , नागपुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), एम्स (दिल्ली) , फरीदाबाद, रोहतक (हरियाणा), पटना (बिहार), पुडुचेरी, बेंगलुरू (कर्नाटक), विशाखापट्‌टनम, गुंटूर (आंध्रप्रदेश), गोवा, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश), कोलकाता (बंगाल)।

Read More News: बैगा ने ईलाज के नाम पर नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता तब जाकर हुआ खुलासा