रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ में लोक मड़ई और कृषि मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही आज सीएम राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही सीएम आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 7 कोरोना मरीजों की मौत, 279 नए संक्रमितों
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर में आज से लोक मड़ई कार्यक्रम का आगाज करेंगे। लोक मड़ई और कृषि मेले का आयोजन दो दिनों तक होगा। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। कई मंत्री और विधायक करेंगे शिरकत।
Read More News: आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर
इसके साथ ही CM भूपेश बघेल आज धमतरी के सिहावा भी जाएंगे। सिहावा में कर्णेश्वर मेला महोत्सव में होंगे शामिल।
Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब