‘रेप इन इंडिया’ पर सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘वो राहुल गांधी हैं, …सच जनता के बीच रखेगा

'रेप इन इंडिया' पर सीएम भूपेश बघेल बोले- 'वो राहुल गांधी हैं, ...सच जनता के बीच रखेगा

‘रेप इन इंडिया’ पर सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘वो राहुल गांधी हैं, …सच जनता के बीच रखेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 13, 2019 11:43 am IST

रायपुर: राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान को लेकर देश के सियासी गलियारों में जमकर सियासत हो रही है। इस बयान को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही। इसके बाद से पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों से नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच राहुल गांधी के बयान पर छत्तीगसढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Read More: आम बजट पेश हो सकता है 1 फरवरी को, इनकम टैक्स में कटौती का ऐलान संभव

Read More: पाकिस्तान पर बॉलीवुड की एयरस्ट्राइक, भंसाली पर्दे पर लाएंगे बालाकोट की कहानी

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है ‘वो राहुल गाँधी हैं। जितना झूठ तुम उसके बारे में फैलाओगे, उतनी ही ज़ोर से वह तुम्हारा सच जनता के बीच रखेगा।

Read More: रेप वाले बयान पर सांसद गिरिराज ने कहा- अगर राहुल गांधी के रगों में भारत का खून है तो वो देश से माफी मांगे

Read More: पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री बोले- माफियाओं की पूरी लिस्ट बन चुकी है, वक्त कार्रवाई का है

वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी ने सदन में हंगामे के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी तत्कालिक कांग्रेस सरकार पर निर्भया कांड को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कांग्रेस पर दिल्ली को रेप ​केपिटल बनाने का आरोप लगाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है ​कि पहले नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

Read More: रागिनी MMS रिटर्न का ट्रेलर रिलीज, बोल्डनेस की सारी हदें पार.. देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"