भोपाल। CM शिवराज ने कोरोना की समीक्षा बैठक की है। सीएम ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है। 20 जिलों में पॉजिटिविटी 10 प्रतिशत से कम है। ब्लैक फंगस का प्रारंभिक स्तर पर ही जांच कर उपचार ककरने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: सड़क पर खड़ी हिल रही थी ऐम्बुलेंस, शक होने पर पुलिस…
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होने के बाद अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 05 हजार 921 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 77 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 11 हजार 513 डिस्चार्ज हुए हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कोरोना रोकथाम पर भूपेश बघेल से की चर्चा,…
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 88 हजार 983 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 69 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: सड़क पर खड़ी हिल रही थी ऐम्बुलेंस, शक होने पर पुलिस…
प्रदेश में अब तक7 लाख 37 हजार 306 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 6 लाख 41 हजार 254 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जबलपुर में 24 घंटे में 306 कोरोना मरीज मिले हैं। 675 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। आज कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 525 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना एक्टिव केस 4177 हो गए हैं।
वहीं ग्वालियर में 175 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में आज 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना से 734 लोग स्वस्थ हुए हैं।