भोपाल । मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर देर रात सीएम शिवराज ने VD शर्मा और सुहास भगत से फिर चर्चा की है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान आज तिरुपति दौरे के बाद शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम आला नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार से चर्चा करेंगे ।
ये भी पढ़ें- महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई …देखिए
इससे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान करीब 2 घंटे से ज्यादा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारियों का भी जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- मुश्किल दौर से गुजर रहे सचिन के डुप्लीकेट बलबीर, पूरे परिवार को हुआ कोरोना और नौकरी भी गई
वहीं शिवराज सिंह चौहान आज वर्चुअल रैली के बाद तिरुपति के लिए रवाना होंगे, उसके बाद वे केंद्रीय नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिन के अंदर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों में जुटे हैं।