भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास 7 लोक कल्याण मार्ग, पहुंचकर मुलाकात की। करीब एक घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी। उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से ये पहली मुलाकात है।
Read More News: जिला शहर भाजपा कार्यकारिणी की नई सूची जारी, श्रीचंद सुंदरानी- जिलाध्यक्ष, फाफाडीह मंडल बनाए गए
इस दौरान शिवराज सिंह ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप प्रधानमंत्री को सौंपा और बालाघाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना काल के दौरान राज्य में आर्थिक गतिविधियों को किस तरह बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Read More News: शहडोल में 6 मासूम बच्चों की मौत के बाद सीएम शिवराज ने की आपात बैठक, CMHO से ली पूरी रिपोर्ट, जांच के दिए निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री ने 29 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भोपाल में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
Read More News: CRPF के डीजी बुरकापाल कैंप पहुंचे, नक्सलियों से मुकाबला करने वाले जवानों का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की आज मुलाकात हो सकती है। इससे स्पष्ट है कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसे में लेकर ही मुख्यमंत्री अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता ने भारी बहुमत से जिताया है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है, प्रदेश के अहम मसलों पर आज सीएम और पीएम की मुलाकात हुई है।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन : प्रदेश में आज 1383 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत