बीजेपी नेता को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर और एसडीएम को हटाया, सीएम शिवराज ने रद्द की कई नियुक्तियां

Ads

बीजेपी नेता को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर और एसडीएम को हटाया, सीएम शिवराज ने रद्द की कई नियुक्तियां

  •  
  • Publish Date - March 25, 2020 / 08:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

भोपाल। CAA के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के एक नेता को थप्पड़ मारने वाली राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले जो कुछ फैसले लिये, उसमें निवेदिता को हटाया जाना भी शामिल है।

बीते दिन यानि मंगलवार 24 मार्च, 2020 को सीएम शिवराज सिंह ने निगम आयोग के सभी राजनीतिक मनोनयन निरस्त कर दिए हैं। राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को भी हटा दिया है। सीएम शिवराज ने रीवा नगर निगम के कमिश्नर सभाजीत यादव को भी ह‍टा दिया है। निधि निवेदिता की जगह नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सभाजीत की जगह अब अर्पित वर्मा रीवा नगर निगम कमिश्नर होंगे। निधि निवेदिता वही अधिकारी हैं, जिन्‍होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को थप्‍पड़ मारा था।

ये भी पढ़ें- 103 साल की अम्मा ने कोरोना वायरस को दिया मात, ठीक होकर लौटी घर, जान…

एसडीएम प्रिया वर्मा भी मर्दाना अंदाज में प्रदर्शनकारियों से झपट पड़ी थी।उनहें भी हटा दिया गया है। उस समय शिवराज सिंह चौहान ने दोनों अधिकारियों पर कांग्रेस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था। सत्ता में लौटते ही उन्होंने सबसे पहले इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। निधि निवेदिता के थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हुआ, तो शिवराज ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार से पूछा था, क्या अब भी सरकार ऐसे अधिकारी का बचाव करेगी।

ये भी पढ़ें- राजधानी के कई मंदिर आरती और ज्योति कलश स्थापित करने के बाद बंद किए …

वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने प्रदर्शनकारियों पर झापड़ रसीद किए थे। झड़प के बाद निवेदिता ने पुलिस महकमे के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) को भी थप्पड़ जड़ दिया था। एएसआइ ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। जांच में एएसआइ की शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- आबकारी मंत्री, राजस्व मंत्री के साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बढ़ाए..

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में की गयी नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, पिछड़ा वर्ग आयोग में जेपी धनोपिया और बाल आयोग में अभय तिवारी की नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।