भोपाल। कोरना वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ गया है। खासकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग आशंकित है।
Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए लखनऊ से स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, लोगों की वापसी के लिए अन्य
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि इन चारों जिलों के 300 किलोमीटर के दायरे में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये मध्यप्रदेश के लिए बेहद खतरकनाक साबित होगा। हालांकि मध्यप्रदेश सरकार ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे को भांपते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।
Read More News: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटों में 1894 ने तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन दिनों में सैंकड़ों पॉजिटिव मरीज चारों बड़े शहरों में मिल चुके हैं। 12 मई इंदौर में कल 81 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 2016 पर है। भोपाल में कल 30 पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 804 पर।
Read More News: पैदल चल रहे मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे ट्रांजिट प्वाइंट, बसों के जरिए पहुंचाया जाएगा
उज्जैन में कल 27 मरीज मिले जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 264 पर पहुंच गया। जबलपुर में कल 04 पॉजिटिव मरीज मिले। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 137 पर पहुंचा।
Read More News: कम जगह में शख्स की कार पार्किंग पर फिदा हो गए आनंद महिंद्रा, कह दी ये बात.. वीडियो वायरल