कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

Ads

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - April 9, 2021 / 05:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भोपाल: राजधानी भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी का शु​क्रवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि महेश जोशी लंबे समय से बीमारी सग जुझ रहे थे और देर रात उनका निधन हो गया। महेश जोशी के निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

Read More: तीनों मितानिन एक दिन बाद सही सलामत पहुंची अपने गांव, नक्सलियों के अगवा किए जाने की थी खबर

पूर्व सीएम कमलनाथ ने महेश जोशी के निधन पर ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री महेश जोशी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाए। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण, जनहित में उनके किये गये कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाक़ी, ज़िंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलाई नहीं जा सकती है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिये एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Read More: मैरिज रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा महंगा, शुल्क दरों में कई गुना वृद्धि, हर साल की देनी होगी अतिरिक्त लेट फीस