भोपाल में रहेंगे महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक, 30 नवंबर तक होटलों में “नो रुम”

Ads

भोपाल में रहेंगे महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक, 30 नवंबर तक होटलों में "नो रुम"

  •  
  • Publish Date - November 23, 2019 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी की पूछपरख बढ़ गई है। महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की सरकार बनते ही कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में चुन कर आए कांग्रेस विधायक हॉर्स ट्रेडिंग के डर की वजह से राजधानी भोपाल में रहेंगें।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र का घमासान, शरद पवार बोले- ये फैसला अजित पवार का है, एनसी…

कांग्रेस विधायकों के भोपाल में ठहरने की सूचना के बाद राजधानी के सभी बड़े होटल बुक कर लिए गए हैं। हालात ये हैं कि जिन होटलों के पास कोई रेटिंग नहीं है,उनमें भी कोई रुम उपलब्ध नहीं है। तमाम राजनीतिक दल रुम जुगाड़ने के लिए जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के सीएम बने देवेंद्र फडणवीस,एनसीपी के अजित पवार डिप्टी स…

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी दफा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम बन गए हैं।राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों को शपथ दिलाई। सत्ता और सीएम पद की सपना देख रहे शिवसेना को सबसे बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में अब बीजेपी और एनसीपी गठबंधन की सरकार बन गई है।

ये भी पढ़ें- कुख्यात सीरियल किलर को होटल में बैठाकर घर से आयी ‘बिरयानी खिलाना पड…

एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है। देवेंद्र फडणवीस के फिर से सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस तरह अब महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी साथ-साथ काम करेंगे।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/u_Li_KBTRiM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>