धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, PCC चीफ मोहन मरकाम के साथ वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद

Ads

धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, PCC चीफ मोहन मरकाम के साथ वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 04:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस आज प्रेस कॉफ्रेंस करेगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसमें मरकाम धान खरीदे के मुद्दे पर कई अहम जानकारी मीडिया के जरिए साझा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Read More News: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों 7 की मौत, 46 गंभीर, 82 लोग थे सवार

उल्लेखनीय है कि लंबी कवायद के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने एफसीआई को छत्तीसगढ़ का चावल लेने की अनुमति दे दी है। केंद्र सरकार ने 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति दी है, जबकि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से 40 टन चावल लेने का आश्वासन दिया था। एफसीआई को अनुमति दिए जाने पर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है आश्वासन के अनुरूप भविष्य में और भी चावल लेने की स्वीकृति दी जाएगी। इस बात की जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने दी है।

Read More News: डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा- खुद होम वर्क करके आएं, CG के 

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से 24 लाख मिट्रिक टन चावल लेने की स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार को धन्यवाद कि उन्होंने हमारे अनुरोध पर विचार किया। उम्मीद है कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप भविष्य में और भी चावल लेने की स्वीकृति दी जाएगी।

Read More News: औरंगाबाद का नाम बदलने से महाराष्ट्र में गिर सकती है उद्धव ठाकरे सरकार, रमदाव अठावले ने कही ये बड़ी बात