ई-टेंडरिंग मामले के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाया खेल विभाग में घोटाले का आरोप

ई-टेंडरिंग मामले के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाया खेल विभाग में घोटाले का आरोप

ई-टेंडरिंग मामले के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाया खेल विभाग में घोटाले का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: April 12, 2019 12:44 pm IST

भोपाल: ई टेंडर घोटाला का मामला अब गरमाते जा रहा है। अब इसकी आंच खेल विभाग पर भी पड़ सकती है। दरअसल मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने सीएम कमलनाथ को लिखकर खेल विभाग में घोटाले की बात कहते हुए जांच की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आईटी कंपनी के अधिकारियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है।

Read More: बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुसीबतें, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर BJP सांसद ने दायर की ​याचिका

मामले को लेकर तत्कालीन मंत्री कुसुम सिंह महदेले ने बड़ा बयान दिया है। महदेले ने कहा है कि ई टेंडरिंग में कहीं भी मंत्रियों के हस्ताक्षर नहीं होते, सिर्फ अधिकारियों के हस्ताक्षर होते हैं। तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में ई टेंडरिंग संपन्न होता है और इसके लिए वे ही जिम्मेदार होते हैं। वहीं, शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले का लेकर उन्होंने कहा कि मैने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। मिथ्या खबर छापी गई थी, उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"