छतरपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोविड सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छतरपुर के कोतवाली थाना के महोबा रोड में संचालित कोविड सेंटर में तीन दिन पहले ही इस कोरोना के मरीज को लाया गया था।
ये भी पढ़ें- सो रहे युवक की जींस में घुसा कोबरा, फिर जो हुआ वो उसे जानकर आप भी र…
कोरोना संक्रमित इस मरीज ने अज्ञात कारणों से मंगलवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की आत्महत्या के बाद कोविड सेंटर में अफरातफरी मच गई।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन युवतियों…
बता दें कि कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप की स्थिति है।