भोपाल । प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होने के बाद अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 08 हजार 970 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 84 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 10 हजार 324 डिस्चार्ज हुए ।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो रही बारिश, किसानों को भार…
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 9 हजार 928 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 6 हजार 679 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- शादी, दाह संस्कार कार्यक्रम में 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, शहडोल मे…
प्रदेश में अब तक 7 लाख 202 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 5 लाख 83 हजार 595 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
वहीं जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव 470 नए मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की आज मौत हुई है। जबलपुर में कोरोना से मौतों की संख्या 503 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस हुए 5078 हो गए हैं। कोरोना से 508 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है।