लापरवाही ने ली 2 माह की बच्ची की जान, जिला अस्पताल में बताया कोरोना, रायपुर रेफर करने पर नहीं मिल पाया इलाज, मौत

Ads

लापरवाही ने ली 2 माह की बच्ची की जान, जिला अस्पताल में बताया कोरोना, रायपुर रेफर करने पर नहीं मिल पाया इलाज, मौत

  •  
  • Publish Date - April 28, 2021 / 04:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

दुर्ग, छत्तीसगढ़। प्रदेश में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिलने से 2 महीने की बच्ची की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने दुर्ग कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

Read More News : दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत, सिंगापुर से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सेना का C-17

जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी बच्ची के परिजन ने दुर्ग जिला अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराया था, जहां संक्रमित होना बताया गया। इसके बाद बच्ची का उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। राजधानी पहुंचने के बाद मासूम को सही समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई। 

Read More News : पनडुब्बी डूबने से 53 लोगों की मौत, इंडोनेशियाई नौसेना ने की घोषणा 

आखिरकार इलाज के अभाव में 2 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं मासूम की कोरोना रिपोर्ट 4 घंटे बाद निगेटिव आई है। पीड़ित परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। 

Read More News : बिलासपुर में कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का निधन, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आया हार्ट अटैक