रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज पूरे प्रदेश में 819 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 283 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।
Read More: राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त, संभालेंगे अशोक लवासा की जगह
आज मिले कुल 819 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 19510 हो गई है। इनमें से 12022 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 7308 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 180 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर 283
दुर्ग 88
राजनांदगांव 67
बालोद 7
बेमेतरा 3
कवर्धा 5
धमतरी 20
बलौदाबाजार 9
महासमुंद 8
गरियाबंद 14
बिलासपुर 23
रायगढ़ 46
कोरबा 8
जांजगीर 44
मुंगेली 1
सरगुजा 2
कोरिया 25
सूरजपुर 2
बलरामपुर 2
जशपुर 6
जगदलपुर 26
कोंडागांव 11
दंतेवाड़ा 7
सुकमा 53
कांकेर 49
नारायणपुर 4
बीजापुर 6
51 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 819.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/oMM5Gcoiwx
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 21, 2020