बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 6 बाइक पर सवार 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Ads

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 6 बाइक पर सवार 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

ग्वालियरः विवेक शर्मा पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि विवेक शर्मा पर 6 बाइक सवारों ने हमला किया है। बदमाशों के हमले से बचने के लिए उन्होंने कार दौड़ा दी, जिससे बड़ी घटना टल गई। मामले में विवेक शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है।

Read More: ऑनलाइन क्लास लेने में कोताही बरतने वाले प्राचार्यों एवं सहायक प्राध्यापकों को नोटिस, उच्च शिक्षा सचिव ने ली बैठक

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा शनिवार शाम अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान 6 बाइक में सवार अज्ञात 12 बदमाशों ने विवेक शर्मा पर हमला कर दिया, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी कार दौड़ा दी। इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर मामले की सूचना दी।

Read More: AIMIM सांसद ने 2 शख्स का पिस्टल लहराते हुए वीडियो किया ट्वीट.. हो रहा वायरल