तीन दिन से लापता युवक की बूढ़ातालाब में बोरी में बंधी मिली लाश, फैली सनसनी

Ads

तीन दिन से लापता युवक की बूढ़ातालाब में बोरी में बंधी मिली लाश, फैली सनसनी

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 04:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा तालाब में बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और पुरानी बस्ती थाना की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों से बोरी को बाहर निकालकर देखा तो उसमें एक युवक की रस्सी से बंधी हुई लाश निकली।

Read More News: चुनावी सभा में खाली कुर्सी देख पूर्व सीएम उमा भारती हुई नाराज, आयोजकों को लगाई फटकार

मृतक के आंख के पास और घुटने समेत शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले। आरोपियों ने हत्या कर लाश को बांधकर लाश बूढ़ातालाब में बोरे में भरकर तालाब में फेंकना मान रही है। युवक की लाश की खबर पूरे शहर में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप

मृतक के परिजन काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान कादरबाड़ा गुरुनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान उम्र 30 से 35 साल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक 3 दिन से लापता था। मृतक आशिक कादर उर्फ फिरोज प्रापर्टी डिलिंग का काम करता था। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं