मध्यप्रदेश में काढ़ा घोटाला! सांसद तन्खा ने कहा- 30 करोड़ का काढ़ा जनता को बांटा, होनी चाहिए जांच

Ads

मध्यप्रदेश में काढ़ा घोटाला! सांसद तन्खा ने कहा- 30 करोड़ का काढ़ा जनता को बांटा, होनी चाहिए जांच

• Publish Date - February 25, 2021 / 05:53 AM IST,
Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में सरकार द्वारा बांटे गए आयुर्वेदिक काढ़े को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक ट्वीट किया है। विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश में 30 करोड़ रुपयों का काढ़ा बांट दिया जाने पर सवाल उठाए हैं और इसकी जांच की मांग की है।

Read More: ‘पीएम मोदी भूतपूर्व होने वाले हैं’, मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर CM भूपेश बघेल ने कसा तंज

तनखा ने लिखा कि मध्यप्रदेश में कोरोना आपदा को शासन प्रशासन ने अवसर में बदल लिया जिसमें महज 50 ग्राम के पैकेट में 30 करोड़ों रुपयों का काढ़ा बांट दिया गया। विवेक तनखा ने इतने बड़े खर्च का सीएजी ऑडिट करवाने की मांग की है।

#आपदा भी अवसर। मप्र में ३० crore रुपए का काढ़ा सरकार ने #कोरोना काल में वितरित किया। ५० ग्राम के पक्केट्स में। किसको मिला यह शोध का विषय बन गया है। क्या CAG का ऑडिट का विषय नहीं हैं। #कोविद कार्यकाल को पूरा फ़ायदा उठाया शासन एवं प्रशासन !! @jitupatwari @INCMP @INCIndia
— Vivek Tankha (@VTankha) February 25, 2021

Read More: नारायणपुर में IED ब्लास्ट और मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवान, एक घायल

बता दें कि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की ओर से विधानसभा में आयुवेर्दिक काढ़े को लेकर सवाल उठाया गया था जिसका आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे द्वारा लिखित जवाब दिया गया। जवाब में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में 30 नवंबर 2020 तक 30 करोड़ रुपयों का काढ़ा जनता में बांटा गया। अब विवेक तन्खा ने इसके पीछे घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

Read More: राहुल गांधी ने गलत बयान दिया, माफी मांगनी चाहिए, इस बार कांग्रेस की महिला विधायक ने ही लिया आड़े हाथों