निलंबित एडीजी मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई से इंकार, हाईकोर्ट की तीसरी बेंच ने भी मामले से खुद को अलग किया

Ads

निलंबित एडीजी मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई से इंकार, हाईकोर्ट की तीसरी बेंच ने भी मामले से खुद को अलग किया

  •  
  • Publish Date - February 26, 2019 / 05:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

बिलासपुर । हाईकोर्ट ने निलंबित एडीजी मुकेश गुप्ता की याचिका में टिप्पणी के साथ सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। मुकेश गुप्ता ने अपने खिलाफ एसआईटी जांच को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसके पहले जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने व्यक्तिगत कारणों से इस याचिका की सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए केस दूसरी बेंच में लिस्टेड हुआ था, लेकिन वहां भी सुनवाई से बेंच ने इंकार कर दिया था। तीसरी बार याचिका की सुनवाई के लिए जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच में सूचीबध्द हुआ था, लेकिन अब जस्टिस भादुड़ी ने भी याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300 आतंकियों की

बता दें कि पुर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा मिक्की मेहता की मौत के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा गया था । जिसके बाद मुकेश गुप्ता के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी गठित की गयी है। मुकेश गुप्ता ने इस एसआईटी गठन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगायी है।